Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

नर्मदाभक्त संत श्री दादा गुरु का उनकी पैदल नर्मदा परिक्रमा के अंतर्गत : नर्मदाभक्त संत दादागुरु का नर्मदा दक्षिणी तट परिक्रमा का प्रवास

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

नर्मदाभक्त संत दादागुरु का नर्मदा दक्षिणी तट परिक्रमा का प्रवास

करेली।नर्मदाभक्त संत श्री दादा गुरु का उनकी पैदल नर्मदा परिक्रमा के अंतर्गत आगामी अठारह फरवरी को कोकलाह से जिले में प्रवेश होगा ,यहीं दोपहर का प्रवास और प्रसादी फिर रात्रि प्रवास पारस पैलेस गोटेगांव में सुनिश्चित है ,द्वितीय दिवस उन्नीस फरवरी श्री दादागुरु एवं नर्मदा पथिक जनों का "बरमकुंड" ग्राम भैंसा में दोपहर प्रवास एवं प्रसादी होगी इसके बाद ग्राम घोघरी ,शनि धाममंदिर रात्रि विश्राम ।बीस फरवरी दोपहर प्रसादी ग्राम गरारू में संपन्न होगी तथा रात्रि विश्राम ग्राम उमरिया में रहेगा,इक्कीस फरवरी को उनका दोपहर प्रवास एवं प्रसादी ग्राम लिंगा (करेली)रात्रि विश्राम ग्राम भौंरझिर में सुनिश्चित है 22 फरवरी को दादा गुरु नरवारा ग्राम के नीलकुंड आश्रम रिछावर रात्रिविश्राम कर 23 फरवरी दोपहर प्रसादी ग्राम पीपरपानी (गाडरवारा) एवं रात्रि विश्राम साईखेड़ा आश्रम के बाद 24 फरवरी को दोपहर प्रसादी ग्राम मुआर से साड़ियाघाट नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदाभक्त संत श्री दादा गुरु

जरूरी खबरें