पत्रकारों ने मानव अधिकार आयोग के प्रियंक कानूनगो को शिकायत पत्र सौंपा : पत्रकारों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के राष्ट्रीय सदस्य को सौपा थाना प्रभारी के विरुद्ध शिकायत पत्र
Aditi News Team
Wed, May 27, 2026
पत्रकारों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के राष्ट्रीय सदस्य को सौपा थाना प्रभारी के विरुद्ध शिकायत पत्र
देवरी/रायसेन। देवरी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर पत्रकारों ने बाड़ी मे मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो, को शिकायत पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि देवरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध शराब, पाउडर एवं अन्य अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिनकी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय पत्रकारों द्वारा जनहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत इन मुद्दों को प्रमुखता से समाचार माध्यमों में प्रकाशित एवं प्रसारित किया गया।
इसके बाद थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया द्वारा पत्रकारों के प्रति दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, धमकाने एवं प्रताड़ित करने जैसी बातें कही जा रही हैं, जिससे पत्रकारों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पत्रकारों ने अपने आवेदन में कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है और यदि पत्रकारों को सत्य समाचार प्रकाशित करने पर प्रताड़ित किया जाएगा तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं मानवाधिकारों का हनन होगा।
पत्रकारों ने मानव अधिकार आयोग से मांग की है कि देवरी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पत्रकारों को धमकाने एवं झूठे प्रकरणों में फंसाने के आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मानवअधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो---- पत्रकारों द्वारा मेरे पास यह थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया के खिलाफ शिकायत पत्र आया है पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ होता है उसे धमकाया नहीं जा सकता पहली बार हम उन्हें सतर्क कर रहे हैं फिर भी उन्होंने पत्रकारों को धमकी और झूठा फसाने का प्रयास किया तो तो आप लोग हमारे पास आइये हम वहीं से कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर देवरी उदयपुरा बाड़ी बरेली के पत्रकार मौजूद थे
एसडीओपी केएस मुकाती---- मानव अधिकार आयोग के सदस्य माननीय प्रियंक कानून गो जी ने मुझे यह आवेदन सौपा है और मुझे थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया को समझाइश देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार से पत्रकारों को धमकाया और फसाया नहीं जा सकता दोबारा ऐसी गलती ना हो।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मानव अधिकार आयोग के प्रियंक कानूनगो