Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

1 पिस्टल एवं 170 नग कारतूस तथा कार जप्त : क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त कार्यवाही शातिर बदमाश सहित फायर आर्म्स सहित 2 गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त कार्यवाही

शातिर बदमाश सहित फायर आर्म्स सहित 2 गिरफ्तार

1 पिस्टल एवं 170 नग कारतूस तथा कार जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* -

1- दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे पिता संजय पाण्डे उम्र 25 साल निवासी पटेल नगर महाराजपुर थाना अधारताल

2-आदर्श बेन पिता मनोज बेन उम्र 22 साल निवासी टी.आई. बंगला के पास सुहागी थाना आधारताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 2 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 170 नग कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

आज दिनांक 26-2-26 की को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटनी तरफ से आ रही एक सफेद रंग की होण्डा सेन्ट्रो कार क्रमांक एमपी 20 सी के 6302 में दो युवक सवार है जिनके पास भारी मात्रा हथियार एमुनेशन है।

सूचना पर क्राईम बांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोसलपुर अंतर्गत मोहतरा टोल प्लाजा में दबिश देते हुये वाहन आने का इंतजार किया गया कुछ देर बाद मुखबिर के बताये नंबर का वाहन मोहतरा टोल प्लाजा में आया जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिसमें मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार दो लडके बैठे हुये नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे पिता संजय पाण्डे उम्र 25 साल निवासी पटेल नगर महाराजपुर थाना अधारताल तथा दूसरे लडके ने अपना नाम आदर्श बेन पिता मनोज बेन उम्र 22 साल निवासी टी.आई. बंगला के पास सुहागी थाना आधारताल बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे कमर से एक देशी पिस्टल खोंसे एवं कार के अंदर सामने के डैश बोर्ड मे 160 नग 32 बोर के जिन्दा कारतूस तथा आदर्श बेन 10 नग 315 बोर के जिन्दा कारतूस रखे मिला।

पूछताछ में आरोपी दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे द्वारा बताया गया कि उक्त कारतूस उत्तर प्रदेश अतर्रा बांदा से भोला मामा से हम दोनो 80000/- रुपये में खरीदकर लाये है जिसमें 72000 रुपये के कारतूस मैने खरीदा है तथा 8000/- रुपये के बडे कारतुस 315 बोर के आदर्श बेन ने खरीदा है ।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 170 नग कारतूस तथा कार क्रमांक एमपी 20 सी के 6302 जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना गोसलपुर में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट तथा संगठित अपराध का पाये जाने पर प्रथक से धारा 111 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी विशाल पाण्डे उर्फ दरोगा अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध थाना अधारताल, पनागर, कुण्डम, माढोताल में 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमति गाजीवती पुसाम, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, सत्यसेन यादव, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक शिव बघेल, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, सतेन्द्र बिसेन थाना गोसलपुर के उप निरीक्षक मीनू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा आरक्षक सिन्टु कुमार तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, सिहोरा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें