गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, : जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित
Aditi News Team
Mon, May 25, 2026
जल_गङ्गा_संबर्द्धन_अभियान_नरसिंहपुर_2026
गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड चीचली जिला नरसिंहपुर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सहावन के तत्वावधान में तथा सेक्टर 2 बसुरिया की नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति के समन्वय से जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल घाट पूजन कर जल कलश भरकर जल कलश यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में
जनपद पंचायत बाबई चीचली अध्यक्ष श्रीमति राधा बाई / कमलेश आहिवार ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता से जल बचाने का आह्वान किया।वही कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर वर्मा ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर उपस्थित जनों को जागरूक किया।
जल गंगा कलश यात्रा में जनपद अध्यक्ष श्रीमति राधा बाई , हरदौल जन सेवा समिति अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, सचिव रामेश्वर वर्मा , परामर्श दाता शिवम् राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सहावन अध्यक्ष प्रभात कहार,सचिव प्रशांत अहरिवार, गौरव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में माताओं एवं बहनों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक एवं जनजागरणमय वातावरण प्रदान किया। जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
चीचली अध्यक्ष श्रीमति राधा बाई / कमलेश आहिवार