Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन : गोकुलधाम कॉलोनी बोदरी रोड विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में माता अन्नपूर्णा को विराजमान हुए 3 वर्ष हो चुके हैं

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

गाडरवारा l विवत दिवस मां अन्नपूर्णा दरबार गोकुलधाम कॉलोनी बोदरी रोड विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में माता अन्नपूर्णा को विराजमान हुए 3 वर्ष हो चुके हैं इस उपलक्ष में मातारानी का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया l इस दिन मंदिर में विशेष साज सज्जा के अलावा पूजन, हवन किया गया शाम के समय मातारानी की विशाल आरती का आयोजन किया गया l उसके पश्चात मंदिर परिसर के समक्ष विशेष प्रसादी एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया l रात्रि के समय संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया l गौरतलब हो की नवरात्रि के पावन अवसर पर मां अन्नपूर्णा दरबार में रोजाना रात्रि 8 बजे मातारानी की विशाल आरती आयोजन किया जाता है l नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही माता रानी के दरबार में कन्या भोज का आयोजन निरंतर चल रहा है l मंदिर में नौ दिनों तक मातारानी की अखंड ज्योति भी जल रही है तथा रोजाना पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है l नौ दिनों तक मातारानी के दरबार में देवी भक्तों के अलावा देवी जी के जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है l 28 मार्च शनिवार को माँ अन्नपूर्णा दरबार में विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें सभी लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय रहती है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अन्नपूर्णा दरबार गोकुलधाम कॉलोनी बोदरी रोड विवेकानंद वार्ड गाडरवारा

जरूरी खबरें