Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु किया जाएगा जागरूक : साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

Aditi News Team

Wed, Jun 24, 2026

जिला नरसिंहपुर में "सेफ क्लिक-2.0" अभियान का शुभारंभ

• पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

• शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगा साइबर जागरूकता संदेश।

• साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी।

• आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु किया जाएगा जागरूक।

• साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी पर विशेष जोर।

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक प्रदेशव्यापी "सेफ क्लिक-2.0" अभियान संचालित किया जा रहा है। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला नरसिंहपुर में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

*अभियान का उद्देश्य:*

• साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।

• साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करना।

• जन-जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित एवं जागरूक डिजिटल समाज का निर्माण करना।

*जागरूकता गतिविधियां :*

• "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को जिलेभर में भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

• जागरूकता रथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताएगा।

• आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं, व्यापारियों एवं विभिन्न वर्गों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

• साइबर हेल्पलाइन, ऑनलाइन सुरक्षा उपाय एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

*जागरूकता कार्यक्रमों में बैंक एवं अस्पताल कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई :* ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बैंक एवं अस्पताल प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। उन्हें अभियान के उद्देश्य, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया। साथ ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें