Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

एमडेल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन : एमडेल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थानीय गुरुकुल स्कूल में इन्फ्लुएंसर मीट 2026 का आयोजन हुआ

Aditi News Team

Wed, Mar 11, 2026

एमडेल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन

नरसिंहपुर। गत दिवस एमडेल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थानीय गुरुकुल स्कूल में इन्फ्लुएंसर मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंजी. रुद्रेश तिवारी शिक्षाविद, चेयरमैन एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर एवं संदीप भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अतिथि श्री भूरिया ने अपने उद्बोधन में सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और साइबर सुरक्षा पर विशेष बल दिया तथा यूथ आइकन शिवम मिश्रा मॉडरेटर के सवालों के उत्तर देते हुए युवाओं से कहा कि, इन्फ्लुएंसर्स समाज का आईना हैं, उन्हें अपनी सामग्री कंटेंट के माध्यम से समाज में जागरूकता और सुरक्षा का संदेश फैलाना चाहिए। वही दूसरे सत्र में जिले के शिक्षाविद एवं एमआईएमटी कॉलेज के चेयरमैन इंजी. तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र में अपने 25 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए शिक्षा और भविष्य की भूमिका पर चर्चा की। मॉडरेटर शिवम मिश्रा के सवालों का जवाब देते हुए इंजी. तिवारी ने कहा कि एमडिल इनोवेशन हमारी क्षमता को बढ़ाने का जरिया है। आज के युवा डिजिटल एजुकेटर्स के रूप में समाज का नवनिर्माण कर रहे हैं।

जिले की तकनीकी प्रतिभा को हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दोनों सत्रों में तकनीकी प्रतिभा से शिक्षा और सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया जिसमें बुंदेली संस्कृति कलाकार 80 वर्षीय जया बाई पटेल, गगन वर्षा कुशवाहा, मुकुंद तिवारी, रोहित चैधरी, अनुज सोनी, अनामिका पटेल, 14 वर्षीय शिवांश शर्मा, शिवम वर्मा सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। स्टार्टअप के सह-संस्थापक नेतराम पटेल और सुनील पटेल ने बताया कि एमडेल इनोवेशन स्कूलों में इनोवेशन - क्रिएटर लैब सेटअप कर रही है साथ ही, जिले में को क्रिएटर स्पेस की स्थापना की जा रही है, जो स्थानीय युवाओं को विशेषज्ञों और मेंटर्स की देखरेख में प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसका उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के माध्यम से जिले के टैलेंट को वैश्विक पहचान दिलाना है। युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास एमडेल द्वारा युवा इन्फ्लुएंसर मीट 2026 में गूँजा सभ्य समाज के सजग प्रहरी का संकल्प की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने जिले के 100 से अधिक प्रभावशाली डिजिटल क्रिएटर्स और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाकर शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक के नए युग का सूत्रपात किया। उक्त अवसर पर दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्टाफ तथा नागरिकों की उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एमडेल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड

जरूरी खबरें