Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : गाडरवारा शा.सिविल अस्पताल में प्रभारी डॉ. उपेंद्र वस्तकार को ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की

Aditi News Team

Wed, Jun 3, 2026

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में भी कर्मचारियों ने शासकीय सिविल अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. उपेंद्र वस्तकार को ज्ञापन सौंपते हुए 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से नियमितीकरण, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा। अब इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

गाडरवारा में एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचकर प्रभारी अधिकारी डॉ. उपेंद्र वस्तकार को ज्ञापन सौंपा और शासन से जल्द मांगों के निराकरण की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर के लगभग 32 हजार संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

संघ का आरोप है कि कोविड महामारी सहित कई कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देने के बावजूद उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा सुविधा, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों का समाधान तथा समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल हैं। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। आंदोलन की अगली कड़ी में 8 जून को प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। वहीं हड़ताल के कारण टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाओं पर असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा

शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा प्रभारी अधिकारी डॉ. उपेंद्र वस्तकार

जरूरी खबरें