Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया : उत्तर प्रदेश में सत्रह वर्षीय सूर्यप्रताप चौहान की ईद के दिन गाजियाबाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद)सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। खोड़ा पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।

सत्रह वर्षीय सूर्यप्रताप चौहान की ईद के दिन गाजियाबाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का दावा है कि उसके दोस्त असद ने उसे फोन करके ईद पर मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने असद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: DCP धवल जायसवाल ने कहा, "थाना खोरा क्षेत्र के अंतर्गत 28 तारीख को एक दुखद घटना हुई थी जिसमें असद नामक युवक द्वारा सूर्या चौहान को चाकू मार दिया गया था और इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मृत्यु हो गई थी... इसमें 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तत्काल पुलिस के द्वारा कर ली गई थी और 2 शेष थे, जिसमें से मुख्य आरोपी असद फरार था, जिसके ऊपर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई थी। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोरा क्षेत्र में आने वाला है और उनसे पैसे लेकर वो भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इस क्षेत्र में कॉम्बिंग की जा रही थी... इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई देता है। पुलिस द्वारा उसे चेतावनी दी गई लेकिन वो पुलिस टीम पर फायरिंग करता है। पुलिस के द्वारा भी आत्म रक्षात फायरिंग की जाती है जिसमें असद को गोली लगती है और उसे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है... मौके का फायदा उठाकर असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब साबित हुआ है... संपूर्ण घटनाक्रम की जांच करके अग्रिम विधिवत कार्रवाई की जा रही है।"

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद पुलिस

जरूरी खबरें