Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन : नरसिंहपुर कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार सुभाष पार्क मेंबढ़ते दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय स्थित

Aditi News Team

Wed, May 6, 2026

कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

नरसिंहपुर-नरसिंहपुर कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय स्थित सुभाष पार्क में सांकेतिक धरना दिया इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर चिंता जताई l प्रदर्शनकारीर्यों का कहना u था कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से छोटे व्यापारियों,होटल संचालकों और आम जनता पर सीधा असर पड़ रहा है l AAP नेताओं ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यदि महंगाई बढ़ाई जा रही है, तो किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य भी दिया जाना चाहिए l धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है जो की चिंता का विषय है पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा l आंदोलन मे ज़िला अध्यक्ष देवी सिंह पटेल, जिला सचिव शैलेंद्र जाट, लीलाधर धानक, नरेंद्र राजपूत, पटैल जी, बबलू कहार, अमित रेकवार,मुकेश विश्वकर्मा और साथ मे आप के सभी कार्यकर्ताओं ने साथ दिया l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आप पार्टी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें