Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिवस पर गोग्रास हेतु दान करे : देश के सभी जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिवस पर गोग्रास हेतु दान करे तो एक भी गोवंश भूख से नहीं मरेगा- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

Aditi News Team

Thu, Sep 18, 2025

देश के सभी जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिवस पर गोग्रास हेतु दान करे तो एक भी गोवंश भूख से नहीं मरेगा- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

पुष्कर के निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने गोपालानंद सरस्वती जी महाराज से मंत्रणा की

पुष्कर/18 सितम्बर,तीर्थराज पुष्कर के शीतल आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून के मंगल परिवार के मुख्य यजमानतत्व में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं गोपाल परिवार संघ के संरक्षक एवं संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज के मुखारविंद से चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद गो भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बताया कि प्रेम सीखना हो तो गोमाता से सीखो यानि जब अपने बछड़े पर कोई विपत्ति आती है तो प्रेम के वशीभूत होकर अपने बछड़े की रक्षा के लिए खुद सिंहनी बन जाती है अर्थात शक्ति शास्त्रों में नहीं बल्कि प्रेम में होती है क्योंकि प्रेम के वशीभूत होकर ही भगवान ने विदुर जी के घर केले के छिलके ग्रहण किए है अर्थात प्रभु प्रेम के भूखे होते है इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि हम कन्हैया से कुछ मांगने के बजाय कन्हैया हमसे कुछ ले ले यह भाव रखना होगा ।

स्वामीजी ने देश के गोवंश की दुर्दशा पर दुःख प्रगट करते हुए बताया कि इस भौतिकवादी युग में सबसे दुःखी जीव है तो वह है भगवती गोमाता क्योंकि आज वह दर दर की ठोकरें खा रही है और भूखों के मारे वह प्लास्टिक खासकर असमय काल का ग्रास बन रही है और उसकी मौत में हम भी प्लास्टिक का उपयोग कर गो हत्या के जाने अनजाने में दोषी बन रहें है इसलिए हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा ताकि हम गो हत्या के पाप से बच सकें साथ ही महाराज जी ने देश के सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि अगर देश का प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपना जन्मदिवस किसी गोशाला में मनाएं अथवा उस दिन गोमाता के नाम गोग्रास की राशि दान करें तो भारत में विराजित 09 करोड़ गोवंश में से एक भी गोवंश भूख से नहीं मरेगा ।

चतुर्थ दिवस की कथा में श्री गुलाब दास,बलराम दास आश्रम के आचार्य भगवान राम जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहां कि इस संसार में गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है इसलिए हर सनातनी को अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा गो सेवा में लगाना चाहिए क्योंकि गौसेवा का दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है जिससे इहलोक के साथ परलोक भी सुधर जाता है ।

पूज्य स्वामीजी से शीतल आश्रम पुष्कर में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह जी रावत एवं नगरपालिका पुष्कर के चेयरमैन कमल जी पाठक ने पुष्कर नगर में घूम रहें निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए पूज्य महाराज जी से मंत्रणा की और शीघ्र ही पुष्कर में पूज्य महाराज जी के मार्गदर्शन में निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो इसके लिए पूज्य महाराज जी से आग्रह किया और इसके लिए शीघ्र ही सरकार द्वारा उचित निर्णय करने की बात कही ।

चतुर्थ दिवस की कथा में श्री गुलाब दास,बलराम दस आश्रम के आचार्य भगवान राम जी महाराज , कुचामन आश्रम से मोनी बाबा,संन्यास आश्रम से बबीतानंद जी महाराज,दरियाव रामस्नेही आश्रम से हरजीराम जी महाराज, एवं तिरुमला तिरुपति देवस्थान गो संरक्षण के मेम्बर व ऑल इंडिया गो रक्षा दल के जनरल सेकेट्री कोटि श्रीधर जी एवं श्री गोपाल गो रक्षा दल के वाइस प्रेसिडेंट वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, भारतीय किसान संघ के अजमेर संभाग मंत्री सत्यनारायण यादव,पुष्कर स्थित सिद्धेश्वर गोशाला एवं श्रीपुष्करराज गोशाला समिति के पदाधिकारियों सहित, सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों गो भक्तों एवं माता बहिनों ने भाग लिया अन्त में यजमान परिवार ने श्रीमद भागवत की आरती के बाद सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया ।

श्रीमद गो भागवत कथा के पंचम दिवस 19 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 20 सितम्बर को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा ।

Tags :

जरूरी खबरें