Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही : गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

Aditi News Team

Sat, Oct 31, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

• 11 पेटी देशी प्लेन एवं 39 पेटी देशी मसाला शराब सहित कुल 50 पेटी जप्त।

• अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन भी जप्त।

• जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गाडरवारा-करेली रोड पर भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री शुभम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में में थाना गाडरवारा पुलिस टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई जिस पर गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 49 टी 0946 का वाहन चालक वाहन को छोडकर भाग गया पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 11 पेटी देशी प्लेन शराब एवं 39 पेटी देशी मसाला शराब, कुल 50 पेटी में 2500 पाव (450 बल्क लीटर) शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹2,89,000 तथा बोलेरो वाहन की कीमत लगभग ₹7,00,000 आंकी गई।

पुलिस ने अवैध शराब एवं बोलेरो वाहन को मौके पर जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चैहान के साथ सउनि विवेक मेहरा, राजेश तिवारी, प्र.आर. रामगोपाल राजपूत, भुवन लाल, वरिष्ठ आरक्षक महेन्द्र बावरिया, रूपेन्द्र चैबे, राकेश झा तथा आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा एवं रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा शुभम सिंह ठाकुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चैहान

जरूरी खबरें