Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

ग्राम पंचायत चिरहकला में भ्रष्टाचार की खुली पोल : विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

Aditi News Team

Wed, Jun 10, 2026

गाडरवारा। ग्राम पंचायत चिरहकला में भ्रष्टाचार की खुली पोल सरकारें दावा करती हैं कि गांवों के विकास के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन जब इन दावों की हकीकत देखने हम जमीन पर उतरते हैं, तो विकास कम और भ्रष्टाचार की मजबूत दीवारें ज्यादा नजर आती हैं। गाडरवारा तहसील की ग्राम पंचायत चिरहकला में विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा है, इसकी जीती-जागती और चौंकाने वाली तस्वीरे हमारी तफ्तीश में सामने आई है।किसी भी मजबूत निर्माण की रीढ़ होता है लोहा (Steel)। लेकिन यहाँ रीढ़ ही गायब है! हमारी टीम ने जब यहाँ औचक निरीक्षण किया, तो जो सच सामने आया वो हैरान करने वाला है। इस पुलिया और नाले के निर्माण में लोहे (सरिया) की मात्रा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। तकनीकी मापदंडों को पूरी तरह ताक पर रखकर, सिर्फ सीमेंट,गिट्टी और रेत का एक कमजोर ढांचा खड़ा कर दिया गया है, जो पहली ही बारिश में ढहने के लिए तैयार खड़ा है । चिरहकला पंचायत में चल रहे इस घटिया निर्माण को लेकर जब हमारी टीम ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सीधे सवाल दागे, तो वहां सन्नाटा पसर गया। भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा पर जब ग्राम पंचायत के सरपंच और संबंधित -इंजीनियर से जवाब मांगा गया, तो उनकी बोलती पूरी तरह बंद हो गई। कैमरे के सामने न तो इंजीनियर साहब के पास कोई तकनीकी दलील थी और न ही सरपंच जी के पास जनता के पैसों की इस बर्बादी का कोई जवाब। नियम कहते हैं कि निर्माण कार्य की निगरानी इंजीनियर को करनी चाहिए, लेकिन यहाँ ऐसा लगता है कि इंजीनियर और सचिव,सरपंच की आपसी जुगलबंदी ने भ्रष्टाचार को खुली छूट दे रखी है।अब सवाल ये उठता है कि अधिकारी वर्ग इस पर क्या कार्यवाही करेगा। या मिली भगत से चल रहा है कार्य।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें