Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

खूनी खेल रफ़्तार के कहर ने ली मासूम की जान, अवैध रेत परिवहन बना काल : गाडरवारा,बारहबड़ा मार्ग पर भीषण हादसा: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा,एक की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Wed, Jan 14, 2026

खूनी खेल रफ़्तार के कहर ने ली मासूम की जान, अवैध रेत परिवहन बना काल

बारहबड़ा मार्ग पर भीषण हादसा: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

गाडरवारा(चीचली)क्षेत्र में मौत बनकर दौड़ रहे रेत के डंपरों ने बुधवार को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। गाडरवारा के बारहबड़ा मार्ग पर अवैध रेत परिवहन में लगे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को बेरहमी से कुचल दिया। इस हृदयविदारक हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। दुर्घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

परखच्चे उड़े, मौके पर ही थमी सांसें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरी निवासी नर्मदा प्रसाद अपने साथी नवल ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से निजी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बारहबड़ा मार्ग पर सामने से आ रहे डंपर क्रमांक MP 15 HA 1607 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नर्मदा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और घायल नवल ठाकुर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

शक्कर एवं अन्य नदियों में अवैध उत्खनन बना 'नासूर'

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ अपना गुबार निकालते हुए कहा कि शक्कर एवं अन्य नदियों में से क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन चल रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि आबादी वाले क्षेत्रों के बीच से डंपर 80 से 100 की रफ्तार में दौड़ते हैं। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और खनिज विभाग को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।

अस्पताल में हंगामा, नेताओं ने साधा निशाना

हादसे की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल गाडरवारा में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब लोगों ने प्रशासन पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए।

पुलिस की कार्रवाई

चीचली थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया है। अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और क्षेत्र में भारी वाहनों की चेकिंग बढ़ाई जाएगी।

संकलन कर्ता सचिन जोशी

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

नरसिंहपुर जिला खनिज अधिकारी ओपी बघेल

गाडरवारा एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे

गाडरवारा एसडीओपी (पुलिस)

चीचली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें