Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

महामंडलेश्वर पूज्य दीदी मां साध्वी श्याम दीदी जी के पावन संयोजन में : नर्मदा गौ महाकुंभ 2026 की भगवा यात्रा में महिला शक्ति का भव्य प्रदर्शन

Aditi News Team

Mon, Jan 12, 2026

नर्मदा गौ महाकुंभ 2026 की भगवा यात्रा में महिला शक्ति का भव्य प्रदर्शन महामंडलेश्वर पूज्य दीदी मां साध्वी श्याम दीदी जी के पावन संयोजन में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहा है जिसमें शकल हिंदू समाज एकजुट होता देखा जा रहा है बताते चलें की बर्मान रेता घाट ब्रह्मा जी की तपोस्थली में स्थित दीपेश्वर महादेव की अनंत कृपा से नर्मदा गौ महाकुंभ लग रहा एवं 108 कुंडी रुद्र महायज्ञ को लेकर युवा वाहिनी दुर्गा वाहिनी एवं संवाहक फाउंडेशन तथा मां अंजनी अखाड़ा एवं नर्मदा नंदिनी सेवा संस्थान गौ धेनू फाउंडेशन धंधेनू फाउंडेशन मां नर्मदा नंदिनी हरियाणा राम रसोई के संयुक्त तत्वाधान में बर्मान के मुख्य मार्गो में रचा गया इतिहास- इस अवसर पर साध्वी सपना दीदी पंडित योगेंद्र लहरिया पंडित पवन बोहरे पंडित नितेश मिश्रा आदि विद्युत जन एवं क्रियान्वयन समिति के दिग्विजय सिंह राजपूत इस अवसर पर युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा, प्रांत सहसंयोजिका सहजल लोधी, जिला संयोजिका दीपाली साहू, जिला संयोजिका मात्र शक्ति संयोजक श्रीमती कमलजीत कौर, जिला सहसंयोजक एकता लोधी, वैशाली ,कुसुम ,मानसी सविता, सीता रीता रिजु रिशु अनिल सोनी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे, शकल हिंदू समाज की बहनों ने क्रांति गाथा दोहराते हुए पूज्य दीदी मां को युग दृष्टा के रूप में दर्शन किया पूज्य दीदी मां साध्वी श्यामा देवी जी के पावन संयोजन में नर्मदा गौ महाकुंभ 2026 का पवन आयोजन 14 जनवरी से 1 फरवरी तक होना है जिसमें नर्मदा खंड के इतिहास में प्रथम बार ब्रह्मा जी की तपोस्थली ब्रह्मांड घाट के पावन धरा पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी युवा वाहिनी एवं धार्मिक संगठनों ने जय जय श्री राम नर्मदे हर के जय घोष के साथ भगवा यात्रा को गति प्रदान की हिंदू राष्ट्र का दर्शन स्पष्ट रूप से दिख रहा था बरमान घाट में दीपेश्वर महादेव की अनंत कृपा से इतिहास रचा जा रहा है संत महामंडल प्रमुख डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा शकल हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जन-जन तक इस भगवा यात्रा के उद्देश्य को पहुंचाया जाएगा युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा जी ने गौ माता के धार्मिक तथा वैज्ञानिक पक्ष को स्वर दिया ,वही साध्वी सपना दीदी ने वेद और ग्रंथों में गाय की महिमा का वर्णन कर सकल हिंदू समाज को अपने कर्तव्यों को याद दिलाया ,पंडित योगेंद्र लहरिया ने युवाओं को ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आवाहन किया, नरसिंहपुर जिले के सत प्रतिशत सनातनी हिंदुओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया मोबाइल फोन न्यूज़ पेपर टीवी चैनल सभी में सभी लोगों को एकजुट होने का आवाहन किया सभी पत्रकार बंधुओ का स्वागत समारोह 13 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे रेता घाट बरमान यज्ञशाला परिसर में रखा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें