Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाडरवारा एनटीपीसी की ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन : एनटीपीसी गाडरवारा के सीएसआर के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

Aditi News Team

Sun, Mar 22, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा की ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

एनटीपीसी गाडरवारा के सीएसआर के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 21.03.2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव त्रिपाठी जी (जीएम प्रोजेक्ट) रहे, जिन्होंने टॉस कराकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।

फाइनल मुकाबला ग्राम गंगई और उमरिया के बीच खेला गया, जिसमें ग्राम गंगई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, मेडल एवं उपहार प्रदान किए गए। साथ ही, अन्य पांचों गांवों के कप्तानों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी गांवों के सरपंचों की उपस्थिति के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने एनटीपीसी गाडरवारा को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की अपेक्षा व्यक्त की, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

जरूरी खबरें