Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

चार साल बाद भी पुनर्निर्माण अधूरा : फ़ोर लाइन रोड की भेंट चढ़ा जमानिया का शासकीय माध्यमिक स्कूल,

Aditi News Team

Thu, Jan 1, 2026

रिपोर्टर कमर राणा

फ़ोर लाइन रोड की भेंट चढ़ा जमानिया का शासकीय माध्यमिक स्कूल,

चार साल बाद भी पुनर्निर्माण अधूरा

रायसेन जिले के उदयपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जमानिया का शासकीय माध्यमिक स्कूल पिछले लगभग चार वर्षों से पुनर्निर्माण नही हो पा रहा है। वर्ष 2021-22 में NH45 रोड जब ग्राम जमानिया से होकर रोड का निर्माण किया गया, तब यह स्कूल फोरलाईनरोड की जद में आ गया और इसे तोड़ दिया गयाथा।

स्कूल भवन टूटने के बाद आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका। स्थिति यह है कि पहले जहां इस स्कूल में करीब 80-90 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे, वहीं अब एक छोटे से अस्थायी कमरे में मात्र 10 से 15 बच्चे ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

स्कूल के पुनर्निर्माण को लेकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण लगातार संघर्षरत हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय रायसेन से लेकर राज्य शिक्षा कार्यालय भोपाल तक कई बार आवेदन और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रवि वर्मा ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने शरीर पर कागज बांधकर पिंडदान किया था, और अपनी पीड़ा भीव्यक्त की थी। इस दौरान कलेक्टरअरूणविश्वकर्मा ने जल्द पुनर्निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

चर्चा यह भी है कि स्कूल भवन के पुनर्निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन राज्य शिक्षा विभाग भोपाल से, स्कूल का नक्शा जिला शिक्षा कार्यालय रायसेन को प्राप्त नहीं हुआ, जिसके कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है।

लगातार उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीण अब बड़े आंदोलन और प्रदर्शन की तैयारी में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही स्कूल का पुनर्निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासनकीहोगी

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मप्र शासन भोपाल

जरूरी खबरें