Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अस्पताल प्रबंधन के रवैये से नाराज पवन पटेल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी : गाडरवारा के शासकीय सिविल अस्पताल आज रात डिस्चार्ज न करने पर बैठेंगे धरने पर

Aditi News Team

Thu, May 14, 2026

अस्पताल प्रबंधन के रवैये से नाराज पवन पटेल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी,

गाडरवारा के शासकीय सिविल अस्पताल आज रात डिस्चार्ज न करने पर बैठेंगे धरने पर

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। भाजपा नेता पवन पटेल ने शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा के प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें आज रात सही तारीख (14 मई) के दस्तावेजों के साथ डिस्चार्ज नहीं किया गया, तो वे शुक्रवार से अस्पताल परिसर में ही सांकेतिक धरना या भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे।

क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता पवन पटेल ने बताया कि रेत माफिया द्वारा किए गए हमले के बाद वे उपचार के लिए बीती 8 अप्रैल 2026 से गाडरवारा के शासकीय सिविल अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। उनके अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष मिश्रा से मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान उन्हें डिस्चार्ज करने का आश्वासन दिया गया था और कहा गया था कि जिस दिन वे डिस्चार्ज लेंगे, उसी दिन के पेपर तैयार किए जाएंगे।

राजनीतिक दबाव और पुरानी तारीख का डिस्चार्ज देने का आरोप

पवन पटेल का आरोप है कि अब अस्पताल प्रशासन और सीएमएचओ उन पर 19 अप्रैल 2026 की पिछली तारीख (बैक डेट) का डिस्चार्ज पेपर लेने का दबाव बना रहे हैं, जो कि नियमों के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीएमएचओ ने बातचीत में इसके पीछे रेत माफिया और राजनीतिक दबाव होने की बात स्वीकार की थी।

"मुझ पर पिछली तारीख का डिस्चार्ज लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। अगर मुझे आज रात 'डिचार्ज ऑन रिक्वेस्ट' के तहत 14 मई का ही डिस्चार्ज पेपर नहीं दिया गया, तो मैं आंदोलन के लिए मजबूर हो जाऊंगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और सीएमएचओ की होगी।"

पवन पटेल, पीड़ित व भाजपा नेता

उच्च अधिकारियों और मंत्रियों को भेजा पत्र मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पवन पटेल ने मध्य प्रदेश शासन के माननीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कलेक्टर नरसिंहपुर, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (SDM) गाडरवारा और सिविल अस्पताल प्रभारी को ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत भेजकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अस्पताल प्रभारी से डॉक्टर उपेंद्र वस्त्रकर को निर्देशित कर आज रात ही नियमानुसार डिस्चार्ज कराने का आग्रह किया हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा शासकीय अस्पताल

जरूरी खबरें