Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

गीता पाठियों के द्वारा 15 वें अध्याय का कंठस्थ पाठ होगा : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर एक दिसम्बर को जिले में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा

Aditi News Team

Sun, Nov 30, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर एक दिसम्बर को जिले में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा

जिला स्तर पर 1100 एवं विकासखंड स्तर पर 500 गीता पाठियों के द्वारा 15 वें अध्याय का कंठस्थ पाठ होगा

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर एक दिसम्बर 2025 को जिले में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तर पर 1100 और विकासखण्ड स्तर पर 500 गीता पाठियों के द्वारा 15 वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया जाएगा। जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में प्रात: 9.50 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही विकासखंड स्तर पर सांदीपनी विद्यालय साईंखेड़ा, बीटीआई स्कूल गाडरवारा, हनुमान मंदिर परिसर तेंदूखेड़ा, मंगलभवन चीचली और सरस्वती विद्या मंदिर गोटेगांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नरसिंहपुर जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने जिला स्तर पर मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा को नोडल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को सहायक नोडल और अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सफल आयोजन के लिए ग्रामीण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के लिए मुख्य नगर पालिका/ परिषद अधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर

जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा

जिला नरसिंहपुर

जरूरी खबरें