Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई : जुए के फड़ों पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार, 23 हजार 60 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

जुए के फड़ों पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार, 23 हजार 60 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की टीम द्वारा 6 जुआडियांे को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 23 हजार 60 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु डीएसपी श्री हेमंत कुमार ने बताया कि दिनांक 7-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तिन्सी रेल्वे फाटक के पास रेल पटरी किनारे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी 2 जुआ फड़ लगाकर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर दोनों जुआ फड़ों से 6 जुआड़ियों को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः विनीत पटेल निवासी ग्राम निगरी, रोहित जायसवाल, फूलचंद तिवारी दोनों निवासी ग्राम सिलुआ, राकेश पटेल निवासी बरगीनगर, गोपाल स्वामी निवासी बरबटी, शेख अकरम निवासी बरगीनगर बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ों से ताश के पत्ते एवं नगदी 23 हजार 60 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक विजय पटेल, उदय प्रताप सिंह, आरक्षक बिपुल कुमार, सुधीर सिंह, प्रताप पन्द्रे, मुकेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें