Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

प्रियंक कानून गो पत्रकार ऋतिक जैन के निवास पहुंचे जहां उनका आत्मीयम स्वागत किया गया

कार्यवाही के दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। • आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं ₹27460 नगद राशि जप्त

थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का एवं थाना सुआतला पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर पुलिस ने कुल 9 चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश : थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का एवं थाना सुआतला पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया

Aditi News Team

Tue, May 26, 2026

चोरी की घटनाओं पर नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

3 शातिर नकबजन गिरफ्तार, 28 लाख का मशरूका बरामद

• नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान जारी।

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन।

• थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया।

• थाना सुआतला पुलिस ने मंदिर एवं सूने मकान में हुई 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

• दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 9 चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश।

• पुलिस द्वारा लगभग ₹28 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका एवं वाहन बरामद।

• पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के चलते 3 शातिर चोर गिरफ्त में।

• आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों एवं थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए।

जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, लगभग 17 लाख का मशरूका बरामद :

दिनांक 05/05/2026 को आनंद विहार कॉलोनी गाडरवारा में सूने मकान से सोने के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन कर रेलवे स्टेशन गाडरवारा के पास से एक संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी राजकुमार उर्फ राकेश उर्फ रक्कू दुबे निवासी जिला सागर द्वारा आनंद विहार कॉलोनी गाडरवारा में सूने मकान में चोरी करना एवं चोरी का मशरूका अमरशांति कॉलोनी की झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया गया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गया सोने-चांदी का मशरूका बरामद किया गया। सघन पूछताछ में आरोपी द्वारा करेली, सिहोरा एवं गाडरवारा क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया गया। साथ ही आरोपी ने पान दुकान में चोरी एवं दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं करना भी स्वीकार किया है।

*बरामदगी :*

• सोने के 04 कंगन, 01 हार, 03 मंगलसूत्र, 02 जोड़ी झुमकी, 01 जोड़ी टॉप्स, 01 चेन, 01 मांग टीका, 02 अंगूठी, 01 पांचाली।

• चांदी की 01 जोड़ी पायल एवं 200 चांदी की अंगूठियां।

• कुल मशरूका कीमती लगभग ₹17 लाख।

गिरफ्तार आरोपी :

राजकुमार उर्फ राकेश उर्फ रक्कू पिता रमेश कुमार दुबे निवासी ग्राम सुना थाना महाराजपुर जिला सागर।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :

आरोपी राजकुमार दुबे के विरूद्ध थाना महाराजपुर,थाना केसली जिला सागर, थाना गाडरवारा, थाना सुआतला, थाना करेली जिला नरसिंहपुर में गृहभेदन, मोटरसाईकल चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये है ।

थाना सुआतला पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, लगभग 11 लाख का मशरूका बरामद :

दिनांक 06/03/2026 को बरमान कला स्थित हनुमान मंदिर एवं दिनांक 17/04/2026 को ग्राम लोलरी स्थित सूने मकान में चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनमें अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की गई थी।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सुंदर जाटव निवासी बारहा छोटा एवं उसके साथी पवन जाटव की पहचान की गई। आरोपी सुंदर जाटव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा मंदिर एवं सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गया चांदी का छत्र, मुकुट, सोने-चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

*बरामदगी :*

• चांदी का छत्र एवं मुकुट कीमती लगभग ₹60 हजार।

• सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग ₹9 लाख।

• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹1.50 लाख।

*गिरफ्तार आरोपी :*

• सुंदर जाटव निवासी बारहा छोटा।

• टीकाराम चौधरी निवासी बारहा बड़ा।

पुलिस जांच में शातिर चोर का अंतरजिला आपराधिक रिकॉर्ड उजागर:

चोरी की वरादात को अंजाम देने वाले शातिर चोर सुंदर जाटव एक आदतन आरोपी है जिसके विरुद्ध में नरसिंहपुर जिले में कुल 12 नकबजनी के मामले एवं आसपास के जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन में भी नकबजनी के विभिन्न मामले दर्ज हैं।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: कार्यवाहियों में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, चौकी प्रभारी सिहोरा उप निरीक्षक विजयपाल सिंह,उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, अंकित रावत, गजराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,परमानंद,अनुराग झारिया, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, विश्वजीत सिंह, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटेल, दीपक राजपूत, ऐश्वर्य वेंकट, उत्तम उचाड़िया, सौरभ मिश्रा, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव, यश मेहरा, शुभम चौधरी, प्रदीप गुप्ता एवं चैाकी प्रभारी बरमान उप निरीक्षकआशीष बोपचे, प्रआर रंजीत पटैल, प्रआर रामशरण, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक आशीष आरक्षक अनुराग व सैनिक गजराज की विशेष सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

जरूरी खबरें