Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

NTPC Gadarwara में 14वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया : गाडरवारा एनटीपीसी में 14वां स्थापना दिवस उत्साह,गरिमा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

गाडरवारा एनटीपीसी में 14वां स्थापना दिवस उत्साह,गरिमा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न

गाडरवारा, दिनांक 26 फरवरी 2026 NTPC Gadarwara में 14वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास,गरिमा एवं उत्सवपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित सभी जनों ने संस्थान की प्रगति एवं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री चौहान ने एनटीपीसी गाडरवारा की अब तक की उपलब्धियों, उच्च मानकों पर आधारित संचालन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुरक्षा संस्कृति को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता का श्रेय कर्मचारियों की निष्ठा, टीम वर्क और समर्पण को जाता है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए नवाचार, दक्षता और सतत विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस विशेष अवसर को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। यह पहल एनटीपीसी गाडरवारा की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (HODs), कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एनटीपीसी गाडरवारा की निरंतर उन्नति, सुरक्षित संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

NTPC Gadarwara

जरूरी खबरें