Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जांच को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन : गाडरवारा। कौड़ियां ग्राम में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया

Aditi News Team

Tue, Feb 24, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जांच को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा। कौड़ियां ग्राम में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा उसके मोबाइल फोन की विधिवत जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा को ज्ञापन सौंपा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी मोनू अग्रवाल के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हो सकते हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाए।

ज्ञापन सौंपते समय ग्राम कौड़ियां के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ललित डांगुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की अन्य मांगों पर भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जांच निष्पक्ष रूप से जारी है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

जरूरी खबरें