Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

फीफा द्वारा यूनेस्को के सहयोग से चलाया जा रहा एक वैश्विक कार्यक्रम : जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी जिला नरसिंहपुर में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Thu, Feb 12, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी जिला नरसिंहपुर में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि कैलाश सोनी पूर्व राज्यसभा सांसद द्वारा मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और जिले के विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को फुटबॉल वितरित की गई।

फीफा द्वारा यूनेस्को के सहयोग से चलाया जा रहा एक वैश्विक कार्यक्रम जो शिक्षा के साथ-साथ फुटबॉल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण और खेल के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेल शिक्षकों को भी माननीय सांसद कैलाश सोनी जी द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय राजपूत और आभार प्रदर्शन अनुज जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में किक ऑफ मैच भी रखा गया।इस अवसर पर रमाकांत शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा, मनीष कटारे, जीतेन्द्र शर्मा, ईश्वर गुर्जर, मनीष भार्गव, नीरज शर्मा, अशोक वर्मा,अनुज जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।|

Tags :

नवोदय विद्यालय बोहानी प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी

कैलाश सोनी पूर्व राज्यसभा सांसद

जरूरी खबरें