Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

किसान कल्याण वर्ष में विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न : कृषकों को ई-टोकन, नरवाई प्रबंधन सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई

Aditi News Team

Sat, May 23, 2026

किसान कल्याण वर्ष के तहत ग्राम निमावर में विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

कृषकों को ई-टोकन, नरवाई प्रबंधन सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई

राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में गुरुवार को विकासखंड साईखेड़ा के ग्राम निमावर में कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि एवं उससे संबद्ध कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, आत्मा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों तक सहजता से पहुंचाने के उद्देश्य से यह संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी एलाइड विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गौशालाओं के संचालन, सरपंच सहित कृषकगण मौजूद थे।

कृषक संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. विजय सूर्यवंशी ने किसानों को समसामयिक सलाह एवं खरीफ फसलों की तैयारी के साथ ही संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। वैज्ञानिक डॉ. आशीष तिवारी ने गन्ने की उन्नत खेती, अंतरवर्ती फसल पद्धति अपनाने की सलाह दी। परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.पी. झारिया ने समन्वित कृषि, फसल विवधिकरण व प्राकृतिक खेती, ई-टोकन, नरवाई प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही धान की खेती के साथ मछली पालन की सलाह भी दी गई। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. एन.के कुशराम ने पशु टीकाकरण, उन्नत नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान आदि के बारे में विस्तार से बताया। उद्यानिकी विभाग की पूजा अवस्थी व नम्रता रघुवंशी ने किसानों को उद्यानिकी फसल जैसे साग- भाजी, फल आदि के उत्पादन कर अतिरिक्त आय प्रदान करने के बारे में बताया। गौशाला संचालक ने गौ पालन एवं उसके उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई।

कृषक संगोष्ठी के पश्चात किसानों ने कृषक श्री बालमुकुन्द पटेल के खेत मे स्थापित बायो इनपुट रिसोर्स का अवलोकन किया। किसानों ने गोबर एवं गौमूत्र से निर्मित जीवामृत, नीमास्त, दस पत्ती अर्क, बीजामृत आदि प्राकृतिक घटकों का अवलोकन कर उन्हें फसलों में उपयोग की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री संतोष गुर्जर, बीटीएम श्री विवेक उदेनिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम दौरान के कृषि रथ के माध्यम से किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

किसान कल्याण वर्ष

जरूरी खबरें