Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाडरवारा में नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज से : नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

Aditi News Team

Sun, May 3, 2026

गाडरवारा में नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 3 मई से

पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन

गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परमाराध्य लाड़ले ठाकुर श्रीदेव अटल बिहारी लाल के नवीन विग्रह एवं श्रीदेव अटल बिहारी लाल युगल सरकार उत्सव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज 3 मई से किया जा रहा है। पंच दिवसीय कार्यक्रम में 3 मई दिन रविवार को ब्राह्मण आगमन, मंडल निर्माण, शाम 7 बजे से भजन संध्या, 4 मई को प्रातः मुंडन संस्कार, दश विधि स्नान, जल मात्रिकापूजन, शाम को पंचांग पूजन व आरती, 5 मई को प्रातः पंचांग एवं मंडल पूजन, शाम को आरती, 6 मई को शाम 5 बजे भव्य शोभा यात्रा व आरती, 7 मई को महास्नान, सहस्त्र धाराभिषेक शाम को 5 बजे हवन कुंड निर्माण व हवन, आरती एवं 8 मई को सुबह प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा शाम 7 बजे से भोजराज धर्मशाला में होगा। इस आयोजन में श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर भक्त मंडल गाडरवारा ने श्रद्धालुओ से उपस्थिति की अपील की है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें