Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रेत का अवैध उत्खनन रोकने कार्यवाही, : घुघरी में रेत से भरा डंपर जप्त, कटंगी के पौड़ीकला में निकाली जा रही रेत को हिरन नदी में डुबोया

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

रेत का अवैध उत्खनन रोकने कार्यवाही,

घुघरी में रेत से भरा डंपर जप्त, कटंगी के पौड़ीकला में निकाली जा रही रेत को हिरन नदी में डुबोया

जबलपुर।रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहपुरा, पाटन और सिहोरा तहसील में रविवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त दल द्वारा कई स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में घुघरी चरगंवा में रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर एक डंपर को जप्त किया गया। वहीं, पाटन तहसील के अंतर्गत कटंगी में हिरन नदी घाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने ग्राम पौड़ीकला के पास पुल के नीचे नदी की गहराई से रेत खनन करते पाये जाने पर डोंगी में भरी करीब एक ट्राली रेत को नदी में डूबोने की कार्यवाही की।

तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के मुताबिक कार्यवाही के लिये पहुँची टीम को देखकर रेत निकलने वाले तैराक नाव को बीच जलधारा में आंशिक रूप से डूबाकर तट के दूसरी ओर भाग गये। सिहोरा तहसील में खिरहनी कला, देवरी कन्हाई और मढ़ा परसवाड़ा के रेत घाटों का राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर रेत का उत्खनन नहीं पाया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के

तहसीलदार जय सिंह धुर्वे

जरूरी खबरें