Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

आगामी ईद के मद्देनजर गाडरवारा में शांति समीति की बैठक का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 चंद घंटों में वापस मिले

सोशल मीडिया पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

वीजसेन वार्ड में हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह शरीफ पर अकीदत के साथ चादर संदल पेश किया गया

किसानों ने अपने को ठगा महसूस किया क्योंकि गेहूं की तौल 1क्विंटल पर 1 किलो 200 ग्राम अधिक तौला जा रहा हैं

पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान को वापस मिली मेहनत की कमाई : नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 चंद घंटों में वापस मिले

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 चंद घंटों में वापस मिले

• नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान को वापस मिली मेहनत की कमाई।

• बस में छूटा ₹27,200 नगदी से भरा थैला पुलिस ने चंद घंटों में किया बरामद।

• बस मालिकों एवं कर्मचारियों से समन्वय कर त्वरित तलाश में मिली सफलता।

• पुलिस की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना।

जिले में आमजन की सहायता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक, डाॅ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस लगातार संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्य कर रही है। इसी क्रम में चैकी सिंहपुर पुलिस, थाना स्टेशनगंज ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक वृद्ध किसान की मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस कर सराहनीय कार्य किया है।

दिनांक 23/05/2026 को साधुराम चौधरी पिता बहोर सिंह चौधरी, उम्र 76 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ा द्वारा चना बेचकर प्राप्त राशि लेकर बस स्टैंड नरसिंहपुर से ग्राम बरखेड़ा जाने हेतु बस में यात्रा की जा रही थी। यात्रा के दौरान उनका एक थैला, जिसमें ₹27,200 नगद रखे हुए थे, बस में ही छूट गया।

वृद्ध किसान द्वारा दिनभर अपने स्तर पर थैले की तलाश की गई, लेकिन थैला नहीं मिलने पर शाम को चौकी सिंहपुर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वृद्ध के गुम हुए रुपयों की तत्काल तलाश हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए बस मालिकों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर पूछताछ की गई तथा प्रभावी तलाश अभियान चलाया गया।

पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा हर्रई, जिला छिन्दवाडा के आगे एक ग्राम के पास से वृद्ध किसान का नगदी से भरा थैला सुरक्षित बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। वृद्ध के गुमे रूपये बरामदगी उपरान्त संपूर्ण राशि ₹27,200 सही सलामत वापस की गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर वृद्ध किसान एवं उनके परिजनों द्वारा नरसिंहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*तत्परता से कार्यवाही करने में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक, सौरभ पटेल, चैाकी प्रभारी, सिंहपुर, उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि विजय पटेल, सैनिक सफीक खान की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें