Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अंधी हत्या एवं लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा : पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर की थी हत्या तथा पाटी करने के लिये रूपये मांगने पर रूपये न देने के कारण

Aditi News Team

Thu, May 7, 2026

थाना तिलवारा अंतर्गत हुई अंधी हत्या एवं लूट की घटना का खुलासा, 1 विधिविवादित बालक सहित 3 गिरफ्तार ,

पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर की थी हत्या तथा पाटी करने के लिये रूपये मांगने पर रूपये न देने के कारण चाकू से हमला कर छीना था मोबाईल

छीना हुआ मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, 2 चाकू, 2 मोबाईल

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. शुभम पाण्डेय पिता श्याम सुंदर पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी बृद्धाश्रम के पीछे शास्त्रीनगर थाना तिलवारा

2. शरद बर्मन पिता मुकेश बर्मन उम्र 21 साल निवासी दुर्गा नगर विसर्जन कुण्ड के पास भटौली थाना ग्वारीघाट

3. विधि विवादित 17 बर्षिय बालक

जप्ती- छीना हुआ मोबाइल 01, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 02 बटनदार चाईना चाकू, 02 मोबाइल

थाना तिलवारा में दिनांक 05/05/26 को जोधपुर पड़ाव मे चाकूबाजी की घटना होने से घायल दस्सीलाल बसौर को परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज मे भर्ती कराये जाने तथा दौरान उपचार के घायल की मृत्यु हो जाने की सूचना पर थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई बसौर उम्र 47 साल निवासी जोधपुर पडाल धन महल के पास थाना तिलवारा ने बताया कि वह अपने पति दस्सीलाल बसौर और लडके मोनू बसौर के साथ रहती है। दिनांक 04/05/26 के रात्रि 11/00 बजे करीबन हम तीनो लोग खाना खा पीकर अपने घर में सो गये थे, आज रात्रि करीबन 2/30 बजे वह उठकर दरवाजा खोलकर बाहर बनी टपरिया मे निस्तार हेतु गयी, थी जहॉ से वापस आ रही थी तभी उसके घर के सामने मोटर सायकल से तीन लडके आये जिनको नही जानती पहचानती थी, जो उसके साथ सीधे हाथापाई करने लगे, वह चिल्लाई तो उसका लडका मोनू बाहर आया उनमे से एक लडके ने उसके बेटे मोनू का गला पकड लिया, आवाज सुनकर पति दस्सीलाल बाहर आये तो उनमे से एक लडके ने अपने पास पहले से हाथ मे लिये चाकू से उसके पति के पेट मे चाकू से हमला कर दिया जिससे पति को चोट लगी और पेट से खून निकलने लगा तब वह तीनो लडके वहां से अपनी मोटर सायकल मे बैठकर रोड तरफ भाग गये । पति को मेडिकल कालेज लाये जहॉ पति को भर्ती कर लिया गया था 05/05/26 के सुबह 09/30 बजे पति दस्सीलाल बसोर उम्र 47 वर्ष की इलाज दौरान मृत्यु हो गई है । पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

जांच पर दिनांक 05/05/26 को रात्रि करीबन 02/30 बजे दस्सी लाल के घर के आंगन जोधपुर पड़ाव में अज्ञात तीन लड़को द्वारा श्रीमति लक्ष्मी बाई के साथ झूमा झटकी करना पत्नि के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र मोनू एवं पति दस्सीलाल के घर के बाहर निकलने पर बीच बचाव के दौरान तीन अज्ञात लड़को मे से एक लड़के के द्वारा पहले से अपने हाथ मे लिये चाकू से दस्सी लाल के पेट मे चाकू मारकर चोट पहुंचा कर वहां से भाग जाना तथा मेडिकल कालेज जबलपुर में इलाज दौरान घायल दस्सीलाल बसौर की मृत्यु हो जाना पाये जाने से अज्ञात तीन लडको के विरूद्ध 185/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतसाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर ंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन . सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगो से पुछताछ की गयी एवं सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये । घटना स्थल में पाये गये साक्ष्यो तथा अन्य भौतिक साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों की कडी से कडी जोडकर विवेचना कार्यवाही करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 03 संदेहियों 1. शुभम पाण्डेय पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी बृद्धाश्रम के पीछे शास्त्रीनगर थाना तिलवारा 2. शरद बर्मन पिता मुकेश बर्मन उम्र 21 साल निवासी दुर्गा नगर विसर्जन कुण्ड के पास भटौली थाना ग्वारीघाट, 3. विधि विवादित 17 वर्षिय बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई। जिन्होने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए घटना कारित करना स्वीकार किये सभी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 02 बटनदार चाईना चाकू, एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल एवं घटना दौरान आपस में बातचीत हेतु उपयोग किये गये 02 मोबाइल फोन को जप्त किया गया ।

पूछताछ दौरान तीनों ने उपरोक्त घटना कारित कर भागते समय गढ़ा रेल्वे स्टेटशन के सामने जंक्शन ढाबा के पास खडे 02 लडको से रूपयों की मांग की, नहीं देने पर चाकू मारकर उनका मोबाइल की छीनना स्वीकार किये जिनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल भी जप्त करते हुये तीनों को उपरोक्त दोनों प्रकरणो मे विधिवित गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका-* अंधी हत्या एवं लूट की घटना का ख्ुालासा कर एक अपचारी बालक सहित 3 को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, पी.एल.बंसल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, जयशंकर, सतीश शुक्ला, आरक्षक राहुल सनोडिया, राजेश गुप्ता, अभय बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें