Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

फरार आरोपी दीपक लोधी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया : थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

• फरार आरोपी दीपक लोधी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।

• आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त किया गया।

• आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया।

ज्ञात हो कि फरियादी जयहिन्द सूर्यवंशी, निवासी करकबेल द्वारा थाना ठेमी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रदीप कौरव, निवासी नरसिंहपुर के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस धरा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरूद्ध धारा धारा 140 (2), 117 (2), 351 (3), 331, 332, 138, 3/5 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर तत्काल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उक्त प्रकरण में घटना के उपरांत एक अन्य आरोपी दीपक लोधी फरार हो गया था। जिसकी तलाश करने पर पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उक्त आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी की पतासाजी हेतु तकनीकी माध्यमों एवं मुखबिर के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कि गई के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि फरार आरोपी वर्तमान में जबलपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभावी घेराबंदी की गई जिसके परिणाम स्वरूप फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण की विवेचना के दौरान यह भी जांच की जा रही है कि घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से फरार आरोपी दीपक लोधी किन-किन स्थानों पर छिपकर रहा है।

आरोपी दीपक लोधी की गिरफ्तारी उपरान्त उसके मेमोरेन्डम पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त एक वोलेरों वाहन भी जप्त किया जाकर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे मान्नीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें