Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

सांईखेड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दीपावली सा सजा नगर, : पुष्प वर्षा से हुआ दादा गुरु की परिक्रमा जमात का स्वागत

Aditi News Team

Tue, Feb 24, 2026

सांईखेड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दीपावली सा सजा नगर,

पुष्प वर्षा से हुआ दादा गुरु की परिक्रमा जमात का स्वागत

साईंखेड़ा । मां नर्मदा के अनन्य उपासक दादा गुरु की 'नर्मदा परिक्रमा जमात' के साईंखेड़ा आगमन पर पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हजारों परिक्रमावासियों के स्वागत में शहर को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे माहौल बिल्कुल दीपावली के त्यौहार जैसा प्रतीत हो रहा था।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नगर की सीमाओं में प्रवेश करते ही परिक्रमा वासियों का स्वागत पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ किया गया। दादा गुरु के दर्शनों के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नगर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई गई थी और स्वागत द्वारों से पूरे मार्ग को भव्य रूप दिया गया था।

कमला पैलेस में रहा पड़ाव

दादा गुरु के साथ चल रहे लगभग 3 से 4 हजार परिक्रमा वासियों के ठहरने की व्यवस्था कमला पैलेस में की गई थी। यहाँ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रशासन की ओर से नरसिंहपुर एस पी एडिशनल एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ (नरसिंहपुर) सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला, ताकि इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अमृतवाणी सुनने उमड़े हजारों श्रद्धालु

शाम 7:00 बजे कमला पैलेस प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन हुआ। दादा गुरु की 'अमृतवाणी' सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुदेव के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम मुस्तैद रही।

धूनीवाले दादा के दरबार में टेका माथा

अगले दिन प्रातः काल 7:00 बजे दादा गुरु अपने शिष्यों और परिक्रमा वासियों के साथ स्थानीय दादा जी धूनीवाले मंदिर पहुँचे। यहाँ विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। मंदिर परिसर गुरुभक्ति के नारों से गूंज उठा। पूजन के पश्चात जमात ने अपने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें