Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा के द्वारा किसानों की फसलों के दाम को लेकर : किसानों के सम्मान में कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में

जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा के तत्वाधान में किसानों की मक्का एवं कपास की फसलों के दाम को बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा किसानों को समर्थन देते हुए जन आक्रोश रैली निकाली गई I इस मौके पर पूर्व सांसद नकुलनाथ जी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतिन उइके पांढुर्णा विधानसभा विधायक नीलेश उइके जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके पांडुना विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन ने किसानों की वाजिब मांगों को लेकर कहां की आज हमारा अन्नदाता इस वर्तमान सरकार में इतना परेशान है कि उसे अपनी ही फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है हम हमेशा किसान हितेषी रहे हैं और रहेंगे और हम चेतावनी देते हैं कि अगर किसानों की इन मांग को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो हम लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीI सभी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसानजन उपस्थित रहे I

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा

जरूरी खबरें