Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने की जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की समीक्षा की : पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

Aditi News Team

Tue, Jun 9, 2026

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने की जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नल-जल योजनाओं के 776 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, शेष योजनाएं प्रगतिरत हैं। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और हस्तांतरण के लिए शेष उन्हें, ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि आगामी ग्रीष्मऋतु को देखते हुए सभी योजनाएं चालू रहें और हैंडपंप का सुधार कार्य शीघ्रता से किया जावे, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो एवं सुचारू रूप से जल प्रदाय प्राप्त होता रहे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि माह अगस्त तक सभी आवंटित ग्रामों में पेयजल प्रदाय चालू करना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्य में विलम्ब की दिशा में उक्त ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जावे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जल निगम के द्वारा किए जा रहे समूह नल-जल योजना में शामिल गोटेगांव विकासखंड के 59 ग्रामों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। जल निगम के जी.एम. जबलपुर ने बताया कि माह अक्टूबर तक पायली समूह योजना से इन ग्रामों में पेयजल प्रदाय शुरू होना है। वर्तमान में सिवनी तक पानी प्रदाय करना शुरू कर दिया गया है। गोटेगांव विकासखंड के 23 ग्रामों में उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना था, जिसमें 18 टंकियों का कार्य पूर्ण कर दिया गया है और 5 टंकियों का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि सभी टंकियों के कार्य माह अगस्त तक पूर्ण कर दिए जावें। सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने निर्देशित किया कि जिले के जिन ग्रामों की आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों और पंचायत भवनों के पास नलकूप स्थाई रूप से बंद पड़े हैं, उनमें रिचार्ज पिट/ रिचार्ज साफ्ट तैयार करने की कार्यवाही की जावे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें