Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

बलिदान और अनुशासन का प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया : कलेक्टर ने नियत समय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस की अंशदान राशि के लक्ष्य को हासिल करने पर अधिकारियों को किया सम्मानित

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, बलिदान और अनुशासन का प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

कलेक्टर ने नियत समय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस की अंशदान राशि के लक्ष्य को हासिल करने पर अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, बलिदान और अनुशासन का प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। कलेक्टर ने नियत समय में भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए लक्ष्य राशि (अंशदान) को पूर्ण करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने लक्ष्य राशि हासिल करने में अपना सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रतिवर्ष इसी प्रकार अंशदान देकर सहयोग देंगे, जिससे निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को एनसीसी कैडेट्स एवं पूर्व सैनिकों ने शस्त्र सेना झंडा दिवस पर फ्लैग लगाया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल भार्गव (से.नि.), सैनिक कल्याण संयोजक श्री राम सिंह तेकाम, एनसीसी कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिक सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, बलिदान और अनुशासन का प्रतीक सशस्त्र सेना झं‍डा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए सहयोग प्रदान करना है। यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु धन संग्रह का दिन है। झंडा दिवस पर स्टीकर एवं झंडों का वितरण कर प्राप्त राशि एकत्र की जाती है। झंडे के तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) क्रमश: थल सेना, नौसेना और वायुसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें