Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

शाम को विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव व गाडरवारा में हुआ 100 प्रतिशत कार्य : कलेक्टर ने एसआईआर के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य करने पर तेंदूखेड़ा के ईआरओ व अन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

Aditi News Team

Fri, Dec 5, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने एसआईआर के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य करने पर तेंदूखेड़ा के ईआरओ व अन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

गुरूवार की शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव व गाडरवारा में हुआ 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य

नरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 100 प्रतिशत कार्य करने पर ईआरओ सहित अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने एसडीएम व ईआरओ तेंदूखेड़ा सुश्री पूजा सोनी, तहसीलदार तेंदूखेड़ा श्री निर्मल पटले, नायब तहसीलदार तेंदूखेड़ा श्री इमरान मंसूरी आदि कर्मचारियों को शाल- श्रीफल व गुलस्ता देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गुरूवार 4 दिसम्बर की शाम 6 बजे तक जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118- गोटेगांव और 121- गाडरवारा में भी 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर में 99.89 प्रतिश‍त डिजिटाईजेशन का कार्य कर लिया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें