Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

551 फीट की चुनरी नर्मदा जयंती को होगी अर्पण : गाडरवारा में भव्यता और दिव्यता के साथ निकली मां नर्मदा की चुनरी यात्रा

Aditi News Team

Fri, Jan 23, 2026

भव्यता और दिव्यता के साथ निकली मां नर्मदा की चुनरी यात्रा

551 फीट की चुनरी नर्मदा जयंती को होगी अर्पण

गाडरवारा। हम सबकी आस्था की केंद्र मां नर्मदा जी का प्रकटोत्सव पर्व जिसे सामान्यतया नर्मदा जयंती कहा जाता है हमारे क्षेत्र में यह पर्व बड़ी श्रद्धा भक्ति एवं धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में मां नमामि नर्मदा भक्त समिति द्वारा सर्व कल्याण की मनोकामना से 13 वे वर्षों में बसंत पंचमी पर्व पर मां नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा भव्यता के साथ निकली गई। छिड़ाव घाट स्थित मां नर्मदा मंदिर से मां की पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ हुई। जो शहर के चौकी,चावड़ी,महावीर भवन,शक्ति चौक,सब्जी मंडी,जवाहर गंज,झंडा चौक होते हुए प्रभु निवास के सामने स्थित मां नर्मदा मंदिर में माई की आरती के उपरांत प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में मां नर्मदा जी की प्रतिमा के साथ साथ दिव्य कलश की भी स्थानीय स्वागत जनों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक, धार्मिक, समाजसेवी, स्वजातीय अध्यक्ष महिला एवं पुरुष उपस्थित रहें

ककराघाट पर अर्पण होगी चुनरी= नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर ककराघाट में कन्याभोज एवं भंडारा प्रातः 10 बजे से,हवन पूजन, चुनरी अर्पण, दीपदान एवं महाआरती का आयोजन शाम 5 बजे रहेगा। इस अवसर पर उक्त आयोजनो में समिति के ओपी कनकने,राकेश शर्मा,राव संदीप सिंह,अवधेश रूसिया,आशीष राय ने समस्त गणमान्य नागरिकों एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

551 फीट की चुनरी नर्मदा यात्रा

जरूरी खबरें