Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 14 जुआडी गिरफ्तार : नगद 24 हजार 420 रूपये जप्त

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

लार्डगंज पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 14 जुआडी गिरफ्तार, नगद 24 हजार 420 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में थाना माढोताल की टीम द्वारा 14 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 24 हजार 420 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 24-2-26 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राईट टाउन खण्डहर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ीयान ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः सौरभ कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास गुप्ता नगर गढ़ा, मनीष रंगारे उम्र 36 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर परसवाड़ा कालोनी गढ़ा, सज्जू बेन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिनेकी पाटन रोड़ भेड़ाघाट, ब्रजेश वंशकार उम्र 32 वर्ष निवासी स्टेट बैंक गढ़ा, सचिन जैन उम्र 31 वर्ष निवासी गुप्तानगर मेडिकल गढ़ा, शुभम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक लार्डगंज, धर्मेन्द्र कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी पावर हाउस के आगे मेडिकल गढ़ा, मधुर जैन उम्र 33 वर्ष निवासी विजयनगर कंचन विहार, राहुल जैन उम्र 33 वर्ष,करण साहू उम्र 34 वर्ष निवासी बजरंग नगर गढ़ा, रोहित कोरी उम्र 38 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर कालोनी तिलवारा, पंकज जैन उम्र 43 वर्ष निवासी खोवा मंडी जैन मंदिर के पास कोतवाली, अभिषेक जैन उम्र 34 वर्ष विजयनगर घड़ी चौक के पास मथुरा बिहार कालोनी विजयनगर, आकाश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाईन बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ों से ताश पत्ते तथा 24 हजार 420 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक राजेन्द्र, शुभम, हुलेश, पंचम, कुंदन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें