Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार : आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

Aditi News Team

Mon, Jun 15, 2026

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान, निरंतर कार्यवाही जारी

• थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।

• लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त।

• आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत दिनांक 13-06-2026 को रात्रि को कस्बा भ्रमण के दौरान थाना गाडरवारा पुलिस टीम को डमरूघाटी के पीछे केकरा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा किया गया एवं प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 30 हजार रुपये बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*थाना गाडरवारा की कार्यवाही :*

• गिरफ्तार आरोपी : अरुण शर्मा पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, उम्र 35 साल, निवासी बरमान।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 2 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 30 हजार जप्त।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा निरीक्षक अशोक चैाहान, उप निरीक्षक अंकित रावत, आरक्षक श्रजल भार्गव, अक्षय श्रीवास्तव, महेंद्र बाबरिया एवं विश्वजीत की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें