Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

नरसिंहपुर में प्रशासन को हटाना पड़ा बुलडोजर पीछे : करेली के पास करपगांव में बुलडोजर पर ब्रेक! जेसीबी के आगे डटा किसान,

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

करपगांव में बुलडोजर पर ब्रेक! जेसीबी के आगे डटा किसान,

प्रशासन को हटाना पड़ा बुलडोजर पीछे

करेली। करेली के समीप ग्राम करपगांव में सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई उस वक्त विवादों में घिर गई जब प्रशासन की टीम एक निर्माणाधीन मकान को तोड़ने पहुंची और ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि एक किसान जेसीबी मशीन के सामने ही खड़ा हो गया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार चंदन तिवारी राजस्व अमले के साथ मौके पर मौजूद थीं। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश प्रशासन पर भारी पड़ गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पंचायत की सरकारी जमीन पर पहले से ही कई मकान बने हुए हैं, फिर भी प्रशासन पूरे गांव को छोड़कर सिर्फ एक ही परिवार को निशाना बनाकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पहले ही इस जमीन को आबादी क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेज चुकी है। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के सीधे मकान तोड़ने की कोशिश की गई, जो सरासर गलत है। मौके से सामने आए वीडियो में नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी साफ दिखाई दे रही है। आखिरकार बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और कार्रवाई रोककर टीम को वापस लौटना पड़ा

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नायब तहसीलदार चंदन तिवारी

जरूरी खबरें