Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्थानीय भाजपा के तत्वावधान में : भाजपा ने वीर बालक दिवस मनाया

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

भाजपा ने वीर बालक दिवस मनाया

गाडरवारा।स्थानीय भाजपा के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी की एक सौ एक जयंती की श्रृंखला में व्दितीय दिवस बाबा जोरावर सिंह, व बाबा फतहसिंह के अमर समर्पित त्याग दिवस सिंधी गुरूव्दारा में आत्मीय भावपूर्ण तरीके से मनाया गया।प्रथम चरण में सभी उपस्थित जनो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

वही दुसरी ओर उद्बोधन श्रृंखला में सर्व श्री शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगरपालिका, राव संदीप सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चन्द्रकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष, अनूप जैन वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अपने सारगर्भित विचारों में वीर साहबजादो के अव्दितीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादो का त्याग और शौर्य और पराक्रम आने वाली संतानों को प्रेरणादायी है जिन्होंने धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रक्षार्थ अल्पायु में अविस्मरणीय, और अतुलनीय बलिदान दिया । वक्ताओं ने आगे कहा कि मातृभूमि की रक्षा और सम्मान की खातिर आपका बलिदान मानवता की अमिट पूंजी है और गौरवशाली इतिहास आने वाली पीढ़ी को को निडरता, कर्तव्यपरायणता के पाठ के रूप में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा ।

मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने वक्ताओं के आग्रह पर आगामी वर्ष से यह आयोजन अधिक प्रभावी और नवपीढी के बीच मनाये जाने का विश्वास दिलाया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश वर्मा, भगवान दास त्रिपाठी, सेवा प्राप्त सुरक्षा अधिकारी, अशोक मोलासरिया, बबला जय सिंघानी, शंकर सिंधी, मुन्ना कुशवाहा, वैभव जैन, बाबूलाल जाटव, श्री मति पूजा तिवारी, हेमन्त परचानी, कपिल घारू, श्यामजी वैष्णव, यादव, दिनेश कलवानी, अमृताशं कोरी, लवली खनूजा, राजेश मोहन शर्मा, गोविंद देवकिशन सोनी, गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।आभार प्रकट मंडल महामंत्री शुभम राजपूत ने किया ।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

स्थानीय भाजपा के तत्वावधान में

जरूरी खबरें