Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

18 अप्रैल को भोपाल चलो अभियान तेज : 18 अप्रैल को भोपाल चलो अभियान तेज, शिक्षकों से एकजुट होने की अपील

Aditi News Team

Sun, Apr 12, 2026

18 अप्रैल को भोपाल चलो अभियान तेज, शिक्षकों से एकजुट होने की अपील

गाडरवारा। जनशिक्षा केंद्र बोहानी, विकासखंड चाँवरपाठा के शिक्षक साथियों से 18 अप्रैल को भोपाल चलो अभियान को लेकर जोरदार अपील जारी की है। राज्य अध्यापक शिक्षक संघ मोर्चा के तत्वावधान में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन एवं टीईटी अनिवार्य परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर हुए धरना-प्रदर्शन में शिक्षकों ने सफल शक्ति प्रदर्शन किया है, जिससे शिक्षकों के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई मजबूती मिली है। जनशिक्षक रमेश कुमार कौरव बोहानी ने सभी शिक्षक भाईयों एवं बहिनों से आह्वान किया है कि वे 18 अप्रैल तक आंदोलन का जोश बनाए रखें और जो साथी अब तक इस मुहिम से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी भोपाल चलो अभियान का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपनी नौकरी बचाने और अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए राजधानी भोपाल पहुंचकर एकजुटता का परिचय दें। शिक्षक समाज ने इसे अपने सम्मान और भविष्य की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का संकल्प लिया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,शिक्षक संयुक्त मोर्चा

जरूरी खबरें