Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रवेशोत्सव पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को प्रदान की गयी पुस्तकें, : कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को किया गया पुरूस्कृत

Aditi News Team

Sat, Apr 4, 2026

प्रवेशोत्सव पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को प्रदान की गयी पुस्तकें,

कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को किया गया पुरूस्कृत

गाडरवारा - समीपस्थ ग़ाम बम्हौरीकलाँ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव गा़म के गणमान्य नागरिक सुरेन्द्र पटैल लल्ली भाई, मुरतसिंह पटैल, सुरेन्द्र पटैल, संस्था प्राचार्य श्रीमती ऊषा सिंह, शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रभान गूजर, श्रीमती मोहन कोरी की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक मनाया गया, वीणापाणी के पूजनोपरांत सामूहिक सरस्वती वंदना की गयी उपरांत कक्षा पहली के नवप्रवेशी सार्थक अहिरवार का तिलक लगाकर मीठा खिलाकर एवं पुस्तकें देकर स्वागत किया उपरांत कक्षा छटवीं में कु लक्ष्मी गूजर , प्रतिभा गूजर एवं अनिमेश गूजर को तिलक लगाकर पुष्प, पुस्तकें देकर मीठा खिलाकर स्वागत किया गया, इसके उपरांत सभी उपस्थित सभी बच्चों को पेन एवं टाफी प्रदान की गयी, इसके साथ ही कक्षा छटवीं सातवीं एवं आठवीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रेरणादायक सतसाहित्य(गीताप्रेस) एवं पेन देकर सम्मानित किया गया, अपने उद्वोधन में शिक्षक सुरेन्द्र पटैल, नगेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती ऊषा सिंह, दुर्गेश ठाकुर, ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन विद्यालय आने, पढाई करने तथा पानी के संरक्षण हेतु प्रयास करने की बात कही साथ ही आगामी बारिस के समय पौधारोपण करने का आग्रह किया,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राघवेन्द्र चौधरी ने किया,कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक श्रीमती प्रियंका भोंसले, श्रीमती हेमलता, श्रीमती शबनम निशा, श्रीमती आरती चौरसिया, श्रीमती आरती यादव, सुश्री प्रतीक्षा मालवीय, श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती राधिका शर्मा, सुश्री अक्षिता अवस्थी, नारायण तिवारी, निशांत शर्मा, निशांत श्रीवास्तव,अंश शर्मा,अनिमेष राजपूत, श्रीमती महजवी खान, जितेंद्र पांडे, श्रीमती शिवकुमारी चौधरी, श्री रामस्वरूप नाई आदि उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नागेंद्र त्रिपाठी शिक्षक

जरूरी खबरें