Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

शिक्षक ने अपनी शाला के बच्चों के प्रति दिखाया समर्पण का जज्बा : सहायक शिक्षक ने अपने स्कूल में बच्चों को बाँटी स्वेटर

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

सहायक शिक्षक ने अपने स्कूल में बच्चों को बाँटी स्वेटर

शिक्षक ने अपनी शाला के बच्चों के प्रति दिखाया समर्पण का जज्बा

गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेंद्र पुरी गोस्वामी ने दर्ज सभी 95 बच्चों को ठण्ड से बचाव हेतु स्वेटर का वितरण किया। इस अवसर पर श्री गोस्वामी ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चों के प्रति मेरा समर्पण प्रारंभ से ही रहा है। आज जो बच्चे स्कूल नहीं आ पाए है उनको स्कूल आने पर स्वेटर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति होना है जिसमे अब कम ही दिन शेष है।ऐसे में बच्चों को स्वेटर भेंटकर उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। इस अवसर पर सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे, बीआरसी संदीप स्थापक, बीएसी पवन राजोरिया, सीएसी अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, सरपंच प्रवीण ममार, प्रधानपाठक सरोज झारिया, रेखा शर्मा, अल्पना स्थापक, अतिथि शिक्षक नीलू स्थापक सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह के सदस्य एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला

जरूरी खबरें