Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने शा. हाईस्कूल का निरीक्षण किया : सहायक संचालक ने किया हाईस्कूल बिचुआ का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 17, 2025

सहायक संचालक ने किया हाईस्कूल बिचुआ का निरीक्षण

गाडरवारा। आज बुधवार को ग्राम बिचुआ के शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने किया। उन्होंने इस दौरान कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया। उन्होंने विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका जवाब छात्र छात्राओं ने दिया। उन्होंने कहा कि 10 वी परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाकर सभी कार्य करें। निदानात्मक कक्षाओं का संचालन समय सीमा में हो एवं कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनका शैक्षणिक स्तर सुधारने की दिशा में कार्य किया जाये। इस अवसर पर बीआरसी संदीप स्थापक,बीएसी पवन राजोरिया उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सतीश नाईक, माध्यमिक शिक्षक संगीता मेहरा, शरद गुप्ता एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे

जरूरी खबरें