Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

पांढुर्णा विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक संपन्न : विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

Aditi News Team

Sat, Feb 14, 2026

पांढुर्णा विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक संपन्न

विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

आज पांढुर्णा जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक विधायक कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक को पांढुर्णा विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में कांग्रेस की सफलता का आधार बनेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश ऊके, जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, रामू टीकम सहित जिला समन्वय समिति के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, तथा ब्लॉक एवं नगर की सभी कांग्रेस संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन

जरूरी खबरें