Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

कुण्डलपुर में भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान तथा मोक्ष कल्याणक महोत्सव : एवं भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Thu, Mar 19, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान तथा मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं 18 वें तीर्थंकर भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण कांड पाठ के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश ,निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य बाहुबली करप्पा पाटिल मुकांति त्रिगोडोली तालोक कितूर कर्नाटक, पं. बाबूलाल अनुज सोना देवी संजीव आर्जव डॉ. अशोक डॉ. विनोद जैन अनुज परिवार बंडाबेलई, स्व. रमेश चंद स्मृति में सुरेशचंद्र रवि राजश्री विकास जैन परिवार फिरोजाबाद ,पन्नालाल मुन्नालाल जैन बघरा परिवार जबलपुर, अनिकेत वीना रिद्धि जयकुमार जैन दिल्ली, भागचंद नीतेश निकलेश श्रुति शालिनी जैन गढ़ाकोटा, अशोक सेठी कैलाश पहाड़े हैदराबाद ,तनिष्का जितेंद्र शैलेंद्र अभिनव सुलोचना रीना मुरैना, दिलीप यश समर्पित युवराज जैन अशोकनगर, वीरेंद्र राजीव संजीव प्रवीण बड़कुल ईसागढ़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें