Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आचार्य परमेष्ठी विधान का हुआ भव्य आयोजन : कुण्डलपुर में विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस पर भक्ति का अद्भुत नजारा

Aditi News Team

Thu, Mar 26, 2026

कुण्डलपुर में विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस पर भक्ति का अद्भुत नजारा

आचार्य परमेष्ठी विधान का हुआ भव्य आयोजन

कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में विश्व वंदनीय ,युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि प.पू.आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस चैत शुक्ल अष्टमी (तिथि अनुसार) 26 मार्च 2026 को भव्यता से मनाया गया। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, आचार्य परमेष्ठी विधान, बड़े बाबा महामंडल विधान, अभिषेक ,शांतिधारा पूजन, विधान हुआ। पूज्य मुनि श्री साक्ष्य सागर जी, मुनिश्री निवर्तसागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिकलश, आदि करने का सौभाग्य नन्हेंलाल राजेश अक्षत जैन खनियाधाना ,जिनेंद्र सनित सम्यक जैन उदयपुर, हरकचंद सज्जन नीरज जैन मदनगंज किशनगढ़, हेमकुमार मयंक जैन घाटोल, महेंद्रकुमार जैन गेहूं वाला परिवार सागर, सुरेशचंद जैन खैर वाले तेंदूखेड़ा, राजकुमार दिलीप विकास टोंग्या हजारीबाग झारखंड, विजेंद्रकुमार जैन गुरुग्राम, सुदीप जैन वारासिवनी, अंशुल कैलाशचंद जैन ग्रेटर नोएडा, शुभम विवान जैन भोपाल ,चांदमल प्रकाशचंद कैलाशचंद गंगवाल किशनगढ़ राजस्थान, जिनेश प्रभात संतोष जैन बड़ोत आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक, पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आए श्रद्धालु भक्त परिवारों द्वारा पूज्य बड़े बाबा के चरणों में भक्ति पूर्वक नाच गाकर पूजन, विधान किया गया।स्थानीय विद्याभवन में भी सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें