Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

28 जून को श्री खाटू श्याम दरबार में सजेगा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव : रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

Aditi News Team

Fri, Jun 26, 2026

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

28 जून को श्री खाटू श्याम दरबार में सजेगा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव

गाडरवारा । राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर, रिंगस की तर्ज पर अब गाडरवारा तहसील के ग्राम झांझनखेड़ा स्थित श्री खाटू श्याम दरबार भी श्याम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। "हारे के सहारे" श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से यहां लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार, 28 जून 2026 को "एक शाम श्याम दरबार के नाम" भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलेगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन के दौरान दिव्य दरबार, अखंड ज्योति, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा एवं भव्य श्याम दरबार की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है।

आयोजकों का कहना है कि जैसे राजस्थान के रिंगस-खाटू धाम में देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, उसी प्रकार झाझनखेड़ा का श्री खाटू श्याम दरबार भी मध्यप्रदेश में श्याम भक्तों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

झाझनखेड़ा श्री खाटू श्याम धाम

जरूरी खबरें