Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट में 30 वाहनों की हुई जांच : जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा ओवरलोड सवारी वाले वाहनों के विरूद्ध की गई कार्रवाई

Aditi News Team

Wed, Jan 14, 2026

जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा ओवरलोड सवारी वाले वाहनों के विरूद्ध की गई कार्रवाई

बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट में 30 वाहनों की हुई जांच

कमी पाए जाने पर 5 वाहनों पर लगाया गया 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार बरमान मेला अंतर्गत स्थित चैक प्वाइंट पर जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा बुधवार को ओवरलोड सवारी वाहनों को चैक कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 ओवरलोड बसों एवं मालवाहकों को ओवरलोड सवारी वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कमी पाए जाने पर 5 वाहनों पर 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को मेला अवधि के दौरान ओवर‍लोर्डिंग करके वाहन न चलाएं और नियमानुसार ही वाहन चलाने की समझाइश दी।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के बरमान घाट में प्रसिद्ध बरमान मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाता। मेले के दौरान बरमान घाट में हजारों व लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी व टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें