Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

गाडरवारा में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया : सुबह से ही अभिषेक,पूजा और भंडारे प्रसादी का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

गाडरवारा में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव को मनाया धूमधाम से

सुबह से ही अभिषेक,पूजा और भंडारे प्रसादी का हुआ आयोजन

स्थानीय बोदरी नाका स्थित सिद्ध शनि शक्तिपीठ मंदिर मे शनि जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सुबह से विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें प्रातःकाल से ही तेलाभिषेक, पूजन, हवन एवं आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही मंदिर में विधिविधान पूजा अर्चना के उपरांत शिखर कलश को भी आज स्थापित किया गया। इसके अलावा प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन दोपहर से ही प्रारंभ हो गया था। शनिदेव भक्त सेवा समिति ने बताया कि इस वर्ष की शनि जयंती और शनिवार का एक साथ होना 13 साल बाद बने अद्भुत संयोगों में से एक है, जो शनि देव की साधना के लिए अति-फलदायी है। न्याय के देवता शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से पिछले कर्मों के दोष धुल जाते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री शनिदेव के दर्शन कर एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शनि मंदिर बोदरी चौकी गाडरवारा

जरूरी खबरें